फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: तस्लीम के घर पर चढ़ गया नशे में धुत कांवड़िया, पुलिस पर डंडे से किया हमला, जानें फिर क्या हुआ

Wed, 16 Jul 2025 10:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

छपार के गांव बरला में नशे में धुत्त कांवड़िये ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान तस्लीम और उसका परिवार दहशत में रहा। पुलिस ने किसी तरह आरोपी को उतारा और थाने ले गई। 
विज्ञापन
आरोपी कांवड़िया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपार में नशे में धुत कांवड़िये ने दूसरे समुदाय के लोगों के मकान पर चढ़कर खूब हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उतारने का प्रयास किया लेकिन उसने पुलिस पर ही डंडे से हमला कर दिया। काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा जा सका। 
विज्ञापन

 

बुधवार को दोपहर के समय नशे में धुत एक कांवड़िया छपार के गांव बरला में हाईवे के निकट तस्लीम के मकान पर चढ़ गया। शोर मचाते हुए हंगामा करने लगा। ग्रामीण तमाशा देखते रहे। कांवड़िये के हंगामे के कारण मकान मालिक व उसके परिजनों में दहशत का माहौल हो गया। वहीं गांव में तनाव के हालात हो गए। 
 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़िये को नीचे उतारने का प्रयास किया तो उसने डंडे से हमला कर दिया। लगभग दो घंटे तक वह उत्पात मचाता रहा और तस्लीम का परिवार दहशत में रहा। बड़ी मशक्कत से पुलिस ने उसे नीचे उतारा जा सका। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई और हवालात में बैठा दिया। पुलिस कहना है कि नशे में होने के कारण वह नाम-पता नहीं बता पा रहा है। देर रात तक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। 
 
विज्ञापन

डीजे कांवड़ में लेकर न जाएं हॉकी और डंडे
डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कांवड़ संघ के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी की। कहा कि डीजे कांवड़ को निर्धारित मानक 10 फीट ऊंचाई व 12 फीट चौड़ाई के अनुरूप रखें। ताकि दुर्घटना से बचे रह सके। डंडा, बेसबॉल स्टिक, हॉकी स्टिक न लेकर जाएं। वाहनों की छतों पर बैठकर यात्रा न करें। हाईटेंशन विद्युत तारों, पुलों से टकराने की आशंका रहती है।

ये भी देखें...
Saharanpur: डाक कांवड़ की स्पीड 40 से ज्यादा तो कटेगा चालान, जानें क्या तय किए गए हैं नियम    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें