फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: अब हापुड़ में भी रुकेगी वंदेभारत, अयोध्या जाने वालों को होगा लाभ, इतने मिनट का होगा स्टॉपेज

Wed, 16 Jul 2025 09:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Vande Bharat Train: राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर इसकी मांग की थी। रेलवे मंत्रालय से स्वीकृति पत्र मिल गया है। जल्द ही समय सारिणी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदेभारत ट्रेन का दो मिनट का स्टॉपेज अब हापुड़ में भी रहेगा। रेल मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति दे दी है। अयोध्या धाम और वाराणसी जाने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले माह रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर मेरठ से लखनऊ तक चलने वाली गाड़ी संख्या 22489/22490 वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तारीकरण अयोध्या धाम को जोड़ते हुए वाराणसी तक करने की मांग की थी।

रेल मंत्री ने बुधवार को विस्तारीकरण को स्वीकृति प्रदान करते हुए पत्र जारी किया। अब यह रेल मेरठ से चलकर अयोध्या धाम होते हुए वाराणसी तक जाएगी। नई समय सारिणी जल्द ही जारी की जाएगी। अभी तक मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, शामली, हापुड़ के यात्रियों को अयोध्या धाम और वाराणसी तक जाने के लिए दिल्ली से रेल की सुविधा लेनी पड़ती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें