फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarangar:जिलाध्यक्ष ने दीवार पर लिखे कर्जदार किसानों के नाम मिटाए, कहा-यह अपमानजनक

Tue, 18 Mar 2025 09:38 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

खतौली में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के संचालक राजू अहलावत ने दीवार पर चस्पा किए गए कर्जदार किसानों के नाम काली स्याही से मिटा दिए।
विज्ञापन
किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के खतौली में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के संचालक राजू अहलावत ने ब्लाॅक के गांव नावला में सहकारी समिति पहुंच कर दीवार पर लिखे कर्जदार किसानों के नाम स्याही से मिटा दिए।

विज्ञापन


राजू अहलावत ने नावला सहकारी समिति, बैंक पर जाकर उर्वरक, खाद आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। सहकारी समिति के बकायेदार किसानों के दीवार पर लिखे नामों को काले पेंट से मिटा दिया। उन्होंने कहा कि किसान से वसूली करने के और भी सम्मानित तरीके हैं। ये तरीका बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर से एलान, औरंगजेब की कब्र को तोड़ने वाले को शिवसेना देगी 5 बीघा जमीन व 11 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान देश का अन्नदाता है, किसानों का सम्मान होना चाहिए। वसूली की पुरानी अपमान जनक परंपरा बंद होनी चाहिए। जनपद की सभी समितियों में बकायादार किसानों के दीवार पर लिखे नामों को मिटा देना चाहिए। देश का किसान स्वाभिमानी है। कठिन परिस्थितियों में भी 70 प्रतिशत से अधिक किसान कर्ज को लौटा रहा है।

उद्योगपतियों के मुकाबले किसान समय से ब्याज समेत कर्ज को लौटा रहा है। समिति के अधिकारियों को चेताया कि वह बकायादार किसानों के नाम दीवार पर लिखकर सरकार को बदनाम न करें। इस दौरान चौधरी सतपाल सिंह, छोटू प्रधान, विपिन त्यागी, शैंकी चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें