फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहाना टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़, हंगामा

विज्ञापन
रोहाना टोल प्लाजा पर हंगामा व तोड़फोड़ करते आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रोहाना टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़, हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोहाना टोल प्लाजा पर कार सवार कुछ लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए टोल का बैरियर तोड़ दिया। इसके चलते टोल फ्री हो गया, जिससे काफी राजस्व हानि हुई। टोल असिस्टेंट मैनेजर ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रोहाना टोल प्लाजा के टोल असिस्टेंट मैनेजर पंकज कुमार शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 5.16 बजे एक कार से चार लोग टोल पर पहुंचे और बिना टोल दिए ही गाड़ी निकालने लगे। टोल कर्मियों द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना परिचय गांव रणखंडी निवासी विक्रम राणा व रॉकी राणा के रूप में दिया। आरोप है कि गाड़ी नहीं निकालने देने पर आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हंगामा करते हुए टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की और बूम बैरियर भी तोड़ दिया, जिससे टोल काफी देर के लिए फ्री हो गया। इसके चलते सरकार को राजस्व की भी हानि हुई। टोल मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें