फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : लापरवाही से गर्भवती व गर्भस्थ शिशु की मौत, परिजनों का अस्पताल में जमकर हंगामा

Sat, 24 Apr 2021 09:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • मृत महिला के पति ने हास्पिटल प्रबंधन पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
  • नेगेटिव रिपोर्ट पर कोविड अस्पताल में भर्ती करने का आरोप
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई परिजनों के हंगामे की वीडियो क्लिप
विज्ञापन
dead body - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में छह माह की गर्भवती महिला की मौत होने पर शुक्रवार शाम पीड़ित परिजनों ने बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन की लापरवाही से मौत होने की बात कहते हुए एंटीजन जांच नेगेटिव होने के बावजूद महिला को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती न करने का आरोप लगाया।  बाद में शव का गांव पलड़ी में कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया। हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर परिजनों ने वायरल की है।
विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी सचिन सैनी गाजियाबाद में पॉलीमर इंजीनियर्स कंपनी में टेक्निकल ऑफिसर है। उसकी शादी करीब छह साल पूर्व गांव हसनपुर लुहारी, थानाभवन निवासी अंजलि से हुई थी। दंपती के दो बच्चे बेटा हरमन (3) व बेटी परी (2) हैं। फिलहाल अंजलि छह माह की गर्भवती थी।

पीड़ित पति के अनुसार 21 अप्रैल को अंजलि को अचानक खांसी आनी प्रारंभ हुई, जिसकी जांच में निमोनिया की पुष्टि हुई। इसके बाद शाहपुर सीएचसी में एंटीजन जांच कराई गई, जो नेगेटिव रही। इसे लेकर बृहस्पतिवार को पति ने अंजलि को बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां ऑक्सीजन लगाने के बाद उसका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, वह भी नेगेटिव आया। पीड़ित के अनुसार मेडिकल कॉलेज से महिला को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
 
शुक्रवार सुबह महिला की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव बता कर उसे एंबुलेंस 108 से फिर से बेगराजपुर मुजफ्फरनगर मेेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल कर्मियों ने कुछ कागजात पर उसके हस्ताक्षर लेने का प्रयास किया, जिससे इंकार किए जाने पर अंजलि को पॉजिटिव बताकर सुबह करीब 11 बजे कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया।

आरोप है कि इसके बाद पति लगातार पत्नी की तबीयत की जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर के साथ ही हॉस्पिटल प्रबंधन से गुहार लगाता रहा, लेकिन उसे कोई जानकारी नहीं दी गई। आरोप है कि करीब 12.30 बजे पहले सचिन को गर्भस्थ शिशु की मौत होने की जानकारी दी गई और उसके दो घंटे बाद फिर से कॉल कर उसे अंजलि की भी मौत होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन

गर्भस्थ शिशु व पत्नी की मौत से गुस्साए पति व अन्य परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। प्रबंधन तक उपचार सही नहीं करने का आरोप लगाया। परिजनों ने इसकी वीडियो भी बनाई। हालांकि बाद में पीड़ित परिजन महिला के शव को गांव ले गए, जहां श़ुक्रवार देर रात ही कोविड प्रोटोकॉल के तहत उसका अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को यह परिजनों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है।

वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। वायरल वीडियो के बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यदि हास्पिटल प्रबंधन की लापरवाही मिलती है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव थी- प्राचार्य
महिला की मौत का वीडियो वायरल होने पर मेडिकल कॉलेज की ओर से शाम को अपनी सफाई दी गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएस मनचंदा ने अपने बयान की वीडियो जारी कर कहा कि गर्भवती महिला की शुक्रवार सुबह हुई एंटीजन जांच नेगेटिव थी, उसे जिला चिकित्सालय से भी यहां रेफर किया गया था, जिसेे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। ऑक्सीजन लेबल बहुत कम होने के कारण दोपहर बाद उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें