फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हिस्ट्रीशीटर ने साथियों संग घर में घुसकर किया हमला, पांच लोग हुए घायल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 14 Sep 2023 10:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ग्रामीण के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में रतनपुरी के गांव नंगला निवासी एक ग्रामीण ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी पर उसकी जमीन हड़पने के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी व उसके साथियों ने घर में घुसकर हमला कर किया। हमले में पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित ने पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


रतनपुरी क्षेत्र के गांव नंगला निवासी नासिर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत नौ अगस्त को वह अपने घर पर मौजूद था। तभी उसके गांव का ही एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश उसके घर के सामने आकर उसे गाली देने लगा। बाहर आकर जब उसने उसका विरोध किया, तो हिस्ट्रीशीटर ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी और वहां से चला गया। लेकिन कुछ देर बाद ही वह अपने परिवार के कुछ लोगों को लेकर आया। इन लोगों ने उसके घर में घुसकर उस पर लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। 

वहीं, उसे बचाने आए उसके परिवार के शाहिद, आरिफ, खालिद तथा अनवर आदि को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर अन्य ग्रामीणों के आने से आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी:  आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुढ़ाना सरकारी अस्पताल भेजा। घटना के संबंध में पीड़ित नासिर ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। आरोप है कि आरोपी बदमाश पीडित की जमीन हड़पना चाहता हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें