फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं कांपे हाथ: बेटी को उतारा मौत के घाट, मां ने नाजों से पाली थी कोमल, संजोए थे शादी के सपने, खौफनाक है पूरी वारदात

Sat, 12 Feb 2022 11:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

मां ने जिस बेटी को नाजों से पाला और उसके लिए खूब सपने संजोए, लेकिन उसी बेटी को झूठी आन के खातिर मार डाला। बेटी की हत्या के बाद अस्थियां खेत में दबा दीं। खौफनाक है वारदात की पूरी कहानी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस बेटी को जन्म लेने के बाद से 19 वर्ष होने तक उसे लाड़-दुलार से पाला। उसकी शादी के सपने भी संजोये, लेकिन हत्या करते समय उसी बेटी की मां, चाचा व ताऊ के हाथ बिल्कुल नहीं कांपे। उन्होंने साजिश रचकर बेटी की गला दबाकर हत्या की थी।

विज्ञापन


हर मां अपनी बेटी को बड़े प्यार के साथ एक-एक दिन उसे अपनी आंखों के सामने बड़ा होता देखती है। शादी के सपने भी संजोती है। सिसौली में एक बेटी ने परिवार की इज्जत को दांव पर लगाया तो मां गीता ने झूठी आन की खातिर अपने देवर ब्रहमपाल व जेठ रामपाल पुत्रगण इंद्रपाल और रवि व देवेंद्र पुत्र भोपाल, संदीप व कुलदीप पुत्र हरपाल, धर्मपाल पुत्र खिलारी व राजेंद्र पुत्र चौहल सिंह की मदद से बेटी की हत्या कर डाली। बेटी की हत्या करते समय किसी भी परिजन के हाथ नहीं कांपे और उन्होंने अपने ही खून से हाथ लाल कर लिये। 

यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे
विज्ञापन


वहीं शव जलाने के बाद हत्या करने वाले इन्हीं हाथों ने बेटी की अस्थियां अपने ही खेत में दबाकर पानी भी चला दिया। पुलिस की माने, तो नौ फरवरी को युवती कोमल घर पहुंची तो उसी रात को साजिश रचकर घर पर ही हत्या की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पड़ोसी राजेंद्र के छोटा हाथी में शव को खेत पर ले जाया गया। सभी ने सोचा था कि उनका कृत्य किसी के सामने नहीं आएगा, लेकिन रात के अंधेरे में किया अपराध सामने आ ही गया। झूठी आन की खातिर बेटी के खून से हाथ लाल करने वाली मां गीता व साजिश में शामिल राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

सबूत मिटाने को जलाया शव
रात के अंधेरे में बेटी की हत्या करने वाले क्रूर परिजनों ने सोचा था कि उनकी करतूत किसी के सामने उभर कर सामने नहीं आएगी। इसी सोच के चलते शव को जलाकर अस्थियां खेत में दबाकर पानी चला दिया गया। बावजूद इसके हत्या का सबूत मिल गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें