परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने के कारण शीशराम परिवार सहित दो दिन पहले गया था। जिस कारण रात में चौकीदारी राहुल कर रहा था। बुधवार रात राहुल फैक्टरी में सो रहा था। लगभग बारह बजे चार बदमाश फैक्टरी का मुख्य गेट फांदकर अंदर घुस गए और उन्होंने वहां सो रहे चौकीदार राहुल को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर उसे हमला कर घायल कर दिया।
यह भी पढ़ें: रिश्तों की कच्ची डोर से टूट रहे जिंदगी के वादे: अपने ही बहा रहे अपनों का खून, मेरठ में हुई दिल-दहला देनी वाली वारदात, खौफनाक हैं तस्वीरें
इसके बाद कार्यालय में रखी मेज की दराज में रखे दो लाख रुपये लूट लिए। बाद में चौकीदार को कार्यालय के बराबर वाले कमरे में बंद कर फरार हो गए। फैक्टरी मालिकों से सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फैक्टरी मालिक मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर पुलिस को तहरीर दी हैं। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने कहा कि खुलासा करने के लिए तीन टीम लगाई गई है।