फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर क्रिकेट अकादमी की टीम फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर क्रिकेट अकादमी की टीम फाइनल में पहुंची
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को पहला सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में खेला गया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट अकादमी ने भास्कर क्रिकेट अकादमी को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। ये मैच 30-30 ओवर का खेला गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में टॉस मुजफ्फरनगर अकादमी ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भास्कर अकादमी की पूरी टीम पहले खेलते हुए 28 ओवर में 147 रन पर आउट हो गई। भास्कर टीम के सादिक ने 39 रन नॉट आउट और अभिषेक ने 31 और बिलाल ने 16 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। बाकी कोई भी बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। मुजफ्फरनगर के गेंदबाज आशु धीमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। अक्षित ने 2 विकेट , विशाल और गर्वित को 1-1 विकेट मिला। 30 ओवर में 148 रन के लक्ष्य को मुजफ्फरनगर अकादमी ने आसानी से 18 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। मुजफ्फरनगर अकादमी टीम की तरफ से शिवा त्यागी ने 58 रन, उस्मान ने 33, ऋतिक अरोरा ने 22 रन का योगदान दिया। तीनों ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भास्कर के गेंदबाज सादिक और तोशिब को 1-1 विकेट मिला। आशु को मैच में चार विकेट लेकर बढ़िया गेंदबाजी करने के लिए मैन ऑफ दी मैच दिया गया। मैच के अंपायर अरशद और शुभम तायल और स्कोरर अक्षित रहे। एमसीए (मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन) के निदेशक मनोज पुंडीर ने बताया कि लीग का दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें