फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मासूम से दुष्कर्म करने वाले फूफा को 20 साल की सजा, गांव में तीन साल पहले हुई थी वारदात

Tue, 18 Jul 2023 04:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोष सिद्ध करते हुए दोषी फूफा को 20 साल कैद और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल पहले नौ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के दोषी फूफा को अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायालय पॉक्सो एक्ट द्वितीय के पीठासीन अधिकारी अंजनी कुमार ने फैसला सुनाया। 

विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता रेणू शर्मा और वादी की अधिवक्ता सोनिया शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां ने एक अगस्त 2020 को मुकदमा दर्ज कराया था। नौ साल की पीड़िता 27 जून से 28 जुलाई 2020 के बीच अपनी बुआ के घर रही। इस बीच उसके फूफा ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता अपने घर लौटी तो अपनी मां को जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपी यशपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। 

यह भी पढ़ें: खतरे में दर्जनों गांव: चार दिन से घरों में कैद हैं लोग, कही आंखों के सामने न डूब जाए आशियाने, सता रहा ये डर

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय पॉक्सो एक्ट द्वितीय के पीठासीन अधिकारी अंजनी कुमार ने की। अभियोजन की ओर से आठ गवाह पेश किए गए। अदालत ने दोष सिद्ध करते हुए दोषी को 20 साल कैद और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा नेताओं ने किया कोतवाली का घेराव, जमकर हंगामा, पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप, ये है पूरा मामला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें