फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जवान बेटे सहित दंपती की मौत

Sat, 01 Dec 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मृतकों के शव जिला अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यातायात नियमों की अनदेखी, वाहनों की तेज रफ्तार और हेलमेट नहीं लगाने की चूक बेटी की ससुराल जा रहे परिवार की खुशियों पर भारी पड़ गई। सड़क हादसे में पति-पत्नी व जवान बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस को ओवरटेक करने के दौरान इनकी बाइक सामने से आए ट्रक की चपेट में आ गई थी। हादसे में मरने वाले सलीम (52), उनकी पत्नी बानो (45) और पुत्र भूरा (22) शास्त्री पार्क दिल्ली के रहने वाले थे।
विज्ञापन


सलीम मूलरूप से मेरठ के कस्बा फलावदा के रहने वाले थे और काफी समय से परिवार के साथ दिल्ली जाकर रहने लगे थे। ये तीनों छुटमुलपुर के गांव दधेड़ूू स्थित अपनी एक रिश्तेदारी से मुजफ्फरनगर के मोहल्ला मल्हूपुरा में अपनी बेटी गुलिस्तां पत्नी आमिर कुरैशी के यहां आ रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे गांव मलीरा के पास बाइक चला रहे भूरा ने रोडवेज बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में ये आ गए और बाइक ट्रक में फंस गई। ये सड़क पर घिसटते चले गए और इनकी मौत हो गई। बाद में चालक रोहाना कलां पुलिस चौकी के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

बिजनौर में हादसा लील गया पूरा परिवार
बिजनौर। थाना मंडावली क्षेत्र में गांव उब्बनवाला निवासी आशीष का परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया, इसमें पति-पत्नी और इनके बेटे की मौत हो गई। आशीष रोशनाबाद हरिद्वार में मजदूरी करता है। हादसे के वक्त वह अपनी पत्नी आरती और दो साल के पुत्र लड्डू के साथ बाइक से अपनी ससुराल सिसौना से रोशनाबाद जा रहा था। भागूवाला पुलिस चौकी के सामने अचानक आए एक अन्य वाहन से बचने के प्रयास में इनकी बाइक सामने से आई कार से टकरा गई और हादसे में तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें