फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: 15 अगस्त की रिहर्सल परेड में शामिल होने जा रहे सिपाही की हादसे में मौत

Tue, 06 Aug 2024 08:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

शामली पुलिस में तैनात सिपाही समरयाब (45) की पीनना चरथावल बाइपास मोड़ के पास हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समरयाब मंगलवार को 15 अगस्त की रिहर्सल परेड में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कुछ राहगीरों ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि पीनना चरथावल बाईपास मोड़ पर बाइक सवार एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन टक्कर मार कर भाग गया है। बाइक चालक की हालत खराब है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की तो मृतक के पास से शामली पुलिस में तैनात सिपाही होने का सुबूत मिला। वह शामली पुलिस लाइन में तैनात था। इसके बाद पुलिस ने मुजफ्फरनगर व शामली जनपद के पुलिस अधिकारियों को सूचना दी।

मृतक सिपाही मूल रूप से सहारनपुर जनपद के देवबंद कस्बे के मोहल्ला गुजर्रवाड़ा का निवासी था। पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि घटना के समय सिपाही का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया था। उधर, पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया था। सूचना देने पर मृतक का भाई आसिफ व अन्य परिजन मोर्चरी पहुंचे थे। पुलिस ने शाम के समय पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सीओ सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

1998 में भर्ती हुए थे समरयाब
आसिफ ने बताया कि भाई समरयाब वर्ष 1998 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उसकी तैनाती वर्तमान में शामली में थी। उन्हें मंगलवार को 15 अगस्त को होने वाली परेड की रिहर्सल में शामिल होना था। इसलिए वह सुबह के समय घर से जल्दी चले गए। उनके परिवार में पांच बच्चे व पत्नी यासमीन है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें