फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: कक्षा नौ के छात्र की रैबीज से मौत, दो माह पहले कुत्ते ने काटा था, मासूम को देखकर रोती रही मां

Mon, 25 Aug 2025 07:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

गांव चंधेड़ी निवासी शिवा को कुत्ते के काट लिया था, मगर उसका इलाज नहीं करवाया गया था। शनिवार को उसकी तबियत खराब हो गई थी। मेरठ से चंडीगढ़ ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शिवा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ाना के गांव चंधेड़ी में दो महीने पहले आवारा कुत्ते के हमले से घायल कक्षा नौ के छात्र शिवा की रैबीज से मौत हो गई। कुत्ते के काटने के बाद पीड़ित का उपचार नहीं कराया गया। छात्र की तबीयत बिगड़ गई और रैबीज के लक्षण नजर आए। परिजन पहले उसे मेरठ लेकर पहुंचे, जहां से चंडीगढ़ ले जाते हुए जान चली गई। मासूम शिवा को देखकर उसकी मां बुरी तरह रोती रही।
विज्ञापन

 

कोतवाली क्षेत्र के गांव चंधेड़ी निवासी सुरेश उपाध्याय उर्फ सुक्का का पुत्र शिवा (15) बुढ़ाना के स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। प्रधान पुरुषोत्तम ने बताया कि करीब दो माह पूर्व छात्र को गांव में ही आवारा कुत्ते ने काट लिया था। तब शिवा का कोई इलाज नहीं कराया गया था। 
 

ग्रामीणों ने आवारा कुत्ते को घटना के दो दिन बाद ही मार दिया था। शनिवार को शिवा को स्कूल में चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन छात्र को निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
 
विज्ञापन

मेरठ चिकित्सालय में उपचार के दौरान रविवार को हालत खराब हो गई। रैबीज के लक्षण मिलने पर चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।  चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में छात्र ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे गमगीन माहौल में ग्रामीणों व परिजनों ने छात्र का अंतिम संस्कार किया। चंधेडी गांव शोक में डूबा है।

ये भी देखें...
UP: 'डेट' पर पहुंचा युवक... युवती और चार साथियों ने पीटा, वीडियो बनाया, युवक लापता; पांचों गिरफ्तार    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें