फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी के ‘बैठने’ से रुक गया भाजपा का विजय रथ

विज्ञापन
समर्थको के साथ जीत का जश्न मनाते चरथावल सीट से विजयी प्रत्याशी पंकज मलिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। चरथावल विधान सभा चुनाव में ईवीएम से निकले नतीजे में 22 राउंड तक हर चक्र में बढ़त भाजपा उम्मीदवार सपना कश्यप के काम नहीं आई। वह चरथावल और बघरा ब्लॉक में 2976 मतों से गठबंधन प्रत्याशी से आगे रहीं। लेकिन सदर ब्लॉक के मुस्लिम बहुल सुजडू समेत अन्य गांवों के हर चक्र में मिले बंपर वोटों ने पंकज को जीत दिला दी। उम्मीद के विपरीत हाथी की धीमी रफ्तार ने भाजपा के विजय रथ को रोक दिया।
विज्ञापन

चरथावल सीट का परिणाम चौंकाने वाला आया। जिले की छह सीटों में से सबसे ज्यादा उम्मीद भाजपा नेता एवं राजनीतिक पंडित इसी सीट को भाजपा की मजबूत सीट मानकर चल रहे थे। मतगणना शुरू हुई तो पहले चरथावल ब्लॉक के ठाकुर बहुल गांवों से गिनती शुरू हुई। तो भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। 22 वें चक्र तक लगातार बढ़त के बाद उन्हें 80480 और सपा गठबंधन को 77504 मत मिले थे। लेकिन 23वें राउंड से परिणाम बदलना शुरू हो गया। 27 वां राउंड आते आते भाजपा की न केवल बढ़त समाप्त हुई, बल्कि पीछे होना शुरू हो गई। इसका बड़ा कारण बसपा प्रत्याशी सलमान सईद को मात्र 2570 वोट मिलना रहा। उम्मीद की जा रही थी कि सलमान सईद मुस्लिम वोटों में खासी सेंधमारी करने के साथ बसपा के अनुसूचित जाति के वोट खासी संख्या में हासिल करेंगे। लेकिन मतदाताओं ने यहां उन्हें लगभग पूरी तरह नकार दिया। यही नहीं एआईएमएईएम के प्रत्याशी ताहिर हसन भी करीब तीन हजार वोट ही काट सके। संवाद
2017 में बसपा को मिले थे 47704 मत
वर्ष 2017 में भाजपा की आंधी में सपना कश्यप के पति स्वर्गीय विजय कश्यप को 82046 मत मिले थे। उन्होंने सपा के मुकेश चौधरी जिन्हें 58815 वोट मिली थी को शिकस्त दी थी। जबकि बसपा के नूरसासलीम राणा 47704 और रालोद के सलमान जैदी को 14,442 मत गए थे। इन वोटों के बंटने से ही भाजपा की जीत का रास्ता प्रशस्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें