फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: तितावी फ्लाईओवर से गिरी कार, गाजियाबाद के एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर घायल

Mon, 25 May 2026 01:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के तितावी-अमीरनगर फ्लाईओवर पर एक कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में गाजियाबाद के एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के तितावी-अमीरनगर फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में गाजियाबाद के एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन




ऋषिकेश से दिल्ली लौट रहा था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल परिवार ऋषिकेश से दिल्ली लौट रहा था। इसी दौरान तितावी-अमीरनगर फ्लाईओवर पर कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: West UP Weather: वेस्ट यूपी में नौतपा शुरू, आज से और बढ़ेगा तापमान, चिकित्सक दे रहे गर्मी से बचाव की सलाह

विज्ञापन

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

एक घायल की हालत नाजुक
घायलों में वंश गुप्ता की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। अन्य घायलों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें