फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखट पर थी बरात: दूल्हे ने रख दी ट्रैक्टर-नगदी की डिमांड, दुल्हन का निकाह से इन्कार, बैरंग लौटे बराती

Tue, 14 Mar 2023 08:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : बरात लेकर आए दूल्हे ने दहेज में ट्रैक्टर और नगदी की डिमांड रख दी। वहीं पता चलने पर दुल्हन ने निकाह से इन्कार कर दिया। इसके बाद बरात को बैरंग ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
दुल्हन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाह के दौरान दूल्हे और उसके पिता ने दहेज में ट्रैक्टर के साथ नकदी की मांग रख दी। किसी तरह ट्रैक्टर का इंतजाम किया गया। लेकिन प्रत्येक बराती की पांच सौ रुपये की मिलाई करने की भी शर्त रखी गई। उधर, जानकारी मिलते ही दुल्हन ने निकाह करने से इन्कार कर दिया। दुल्हन के फैसले के बाद बरात को बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजनों को रोक लिया है।

विज्ञापन


शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार को मुजफ्फरनगर के गांव कुल्हेड़ी बरात आई। बरात में शामिल मेहमानों की खूब आवभगत की गई। वहीं शाम के समय निकाह की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दूल्हे के पिता ने ट्रैक्टर के साथ नकदी और 85 मेहमानों की पांच-पांच सौ रुपये से मिलाई करने की शर्त रख दी। इस पर मामला बिगड़ गया।

यह भी पढ़ें: Shamli News: नींव की खोदाई में मिले एक हजार साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, अंकित है मुस्लिम बादशाह का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि दुल्हन का पिता 7.50 लाख रुपये का ट्रैक्टर खरीद कर ले आया था, लेकिन दूल्हे की शर्त जब दुल्हन को पता चली तो उसने निकाह करने से मना कर दिया। पिता ने भी दहेज लालची पति के साथ बेटी का निकाह से इनकार कर दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद बरातियों को बिना दुल्हन वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। लेकिन सगाई और शादी में खर्च हुए करीब 10 लाख रुपये की रकम के लेन-देन को लेकर दूल्हे, उसके पिता और भाई समेत पांच लोगों को कुल्हेड़ी में रोक लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। वहीं पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है।

यह भी पढ़ें: सरिया लूट मामला: यूट्यूबर फरमानी नाज बोलीं-पिता-भाई चोर नहीं, मीडिया द्वारा फोटो लेने पर भड़कीं

पीड़ित परिजनों ने बताया कि दो साल पहले सगाई हुई थी। उन्होंने करीब 2.50 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन मंगलवार को निकाह से पहले ट्रैक्टर के ऊपर नकदी रखने और 85 मेहमानों की मिलाई करने पर बात बिगड़ गई। उन्हें बेटी के भविष्य के लिए यह रिश्ता तोड़ना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें