फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाकियू महाशक्ति के जिलाध्यक्ष समेत पांच नेताओं पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज, हॉस्पिटल में किया था हंगामा

Tue, 14 Mar 2023 06:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : भाकियू महाशक्ति के जिलाध्यक्ष समेत पांच नेताओं पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया कि हॉस्पिटल में धरने के बाद हंगामा किया गया था।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के चरथावल में दो दिन पूर्व महिला का गलत इलाज करने के आरोप में निजी नर्सिंग होम पर धरना देने वाले किसान नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है। हॉस्पिटल संचालक ने आठ लाख रुपये की रंगदारी की मांग करने के आरोप में मुकदमा कायम करा दिया है। भाकियू महाशक्ति के जिलाध्यक्ष अनुभव त्यागी समेत पांच नेताओं को नामजद करते हुए महिलाओं समेत 20 के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


नंगला राई निवासी महिला का निजी हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड करने के बाद हालत खराब होने की शिकायत की गई थी। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए भाकियू महाशक्ति के नेताओं ने रोहाना मार्ग स्थित आरोग्य हॉस्प्टिल पर धरना-प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थीं। वादी हॉस्पिटल के प्रबंधक डाक्टर शैंलेंद्र त्यागी भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता है।

उनका आरोप है छपार के अनुभव त्यागी, नंगला राई निवासी साकिर मुखिया, मुथरा निवासी तेजपाल, चौकड़ा निवासी ललित आदि ने भाकियू महाशक्ति के पदाधिकारी बताते हुए हॉस्पिटल आकर धरना देकर हंगामा किया था। उनके साथ महिलाओं समेत 10-15 लोग थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli News: नींव की खोदाई में मिले एक हजार साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, अंकित है मुस्लिम बादशाह का नाम

विज्ञापन

बताया कि महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आठ लाख रुपये की मांग की गई। साथ ही चैंबर में बैठे वादी के साथ मारपीट की। मरीजों को हॉस्पिटल में आने से रोका। इनके कृत्य की वजह से चिकित्सीय कार्य में बाधा आई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें: सरिया लूट मामला: यूट्यूबर फरमानी नाज बोलीं-पिता-भाई चोर नहीं, मीडिया द्वारा फोटो लेने पर भड़कीं

उधर, सोमवार को जिला मुख्यालय पर एसएसपी के दफ्तर पर आरोपियों के संगठन ने एसएसपी कार्यालय पर धरना देकर महिला के इलाज में दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें