फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने सात घंटे दिया धरना: भाकियू प्रवक्ता ने मुजफ्फरनगर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

Tue, 29 Mar 2022 11:01 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

सोमवार देर रात मुजफ्फरनगर के होटल पर तितावी के दो ग्रामीणों और होटल मालिक के बेटों के बीच मारपीट हो गई थी। मामले को लेकर भाकियू प्रवक्ता शहर कोतवाली में सात घंटे तक धरने पर बैठे रहे। मामले में दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद धरना समाप्त किया गया। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खाने के बिल को लेकर हुए विवाद में धनसैनी गांव के प्रधान सन्नी चौधरी और उसके साथियों ने रेस्टारेंट मालिकों पर हमला कर दिया। पुलिस जानलेवा हमले के आरोपियों का मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची।

विज्ञापन

 

भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए दोनों आरोपियों को छुड़ा लिया। देर रात पुलिस ने दबिश देकर 10 आरोपियों  को पकड़ लिया। इसके विरोध में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में करीब सात घंटे नगर कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया। सपा-रालोद के नेता भी पहुंच गए। निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।


यह भी पढ़ें: योगी सरकार : मंत्रियों को मिले विभाग, जानें पश्चिमी यूपी के खाते में क्या रहा खास, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन


तितावी थाना क्षेत्र के धनसैनी गांव के प्रधान अपने साथी  धौलरा गांव के प्रदीप पाल और नसीरपुर निवासी जैनित के साथ सोमवार रात करीब सवा 11 बजे प्रकाश चौक स्थित मनी रेस्टोरेंट पर खाना खाने पहुंचे। बिल चुकाने के दौरान  संचालक गुलवीर सिंह के बेटे अभिषेक एवं रोनित के साथ कहासुनी हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

आरोप है कि प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेस्टोरेंट संचालकों पर हमला कर दिया। कुछ देर बार थाना सिविल लाइन पुलिस पहुंची और सन्नी चौधरी और जैनित को मौके से पकड़ लिया, जबकि प्रदीप पाल फरार हो गया। रेस्टोरेंट संचालक ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा दर्ज किया।  
 
पुलिस दोनों आरोपियों का मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची तो यहां भाकियू के बघरा ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंच गए और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए सन्नी और रोनित कतो छुड़ाकर ले गए। आरोपियों को छुड़ाने के मामले में पुलिस हरकत में आई। देर रात दबिश देकर पुलिस ने 10 आरोपियों का चालान कर दिया।  
 
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सुबह करीब साढ़े नौ बजे नगर कोतवाली पहुंचे और कार्यकर्ताओं को छोडऩे की मांग के लिए धरने पर बैठ गए। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, रालोद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रभात तोमर, अजीत राठी, ओमपाल मलिक और सपा नेता साजिद  त्यागी मौके पर पहुंचे।  सात घंटे बाद एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार के साथ बातचीत हुई। निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें