फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने नगर में चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
महावीर चौक पर सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर करते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं भाजपाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएए जनजागरण अभियान के तहत भाजपाइयों ने महावीर चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कांग्रेस पर इस मसले पर लीपापोती करने तथा भ्रम फैलाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को महावीर चौक पर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, अभियान प्रमुख नितिन मलिक ने सामूहिक रूप से वहां लगे हस्ताक्षर बोर्ड एवं पत्र पर हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की। राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी उनके पदाधिकारियों एवं नेताओं ने अनेक अवसरों पर इस विषय की गंभीरता को समझा, लेकिन लीपापोती कर दी। राजनैतिक स्वार्थ के चलते समस्या का पूर्ण समाधान करने का प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सीएए के मामले में लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक रजत त्यागी और हिमांशु सैनी, मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल आदि मौजूद रहे। शिव चौक से पत्रक वितरण अभियान प्रारंभ हुआ। उधर, ग्राम बरला में आयोजित गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सीएए के संबंध में जानकारी दी। कहा कि निहित स्वार्थ के चलते राजनैतिक पार्टियां देश के एक वर्ग को गुमराह कर रही हैं। पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, राकेश आडवाणी, सुनील दर्शन, यशपाल सिंह आदि ने लोगों को सीएए के संबंध में जानकारी दी। उधर, ग्राम दत्तियाना के स्टेडियम में विद्यार्थियों की गोष्ठी में मुख्य वक्ता अमित अहलावत एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी रहे। गांव घासीपुरा, बोपाड़ा, बेगराजपुर, दूधाहेड़ी आदि में गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को सीएए के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में डीसीबी चेयरमैन सत्यपाल पाल, मनोज राठी, विनीत मलिक, नंदकिशोर, सुनील शर्मा, रोहिल वाल्मीकि, अशोक बाटला, नरेंद्र चौधरी, सुषमा पुंडीर, कोमल प्रसाद गौतम, एडवोकेट राजीव शर्मा, जितेंद्र चौधरी, विकास गुप्ता, मनोज पंवार, रूपेंद्र सैनी, सुनील तायल, नमन मित्तल विशाल गर्ग, मीडिया प्रभारी संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें