फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर, मंजर देखकर कांप उठी रूह

Mon, 18 Nov 2024 11:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

पानीपत-खटीमा हाईवे पर गांव निराना के सामने विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चालक आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ा।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत-खटीमा हाईवे पर चांदपुर से अपने घर लौट रहे बाइक सवार दंपती को कार ने टक्कर मार दी। बाइक चालक 40 वर्षीय आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी नाशरा (35) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लद्धावाला रामपुरी निवासी बाइक चालक आरिफ अपनी पत्नी नाशरा और दो बच्चों चार वर्षीय अमीश व दो वर्षीय अबूबकर के साथ चांदपुर में कोल्हू पर काम करता था। रविवार रात लगभग आठ बजे वह पत्नी व बच्चों को लेकर चांदपुर से अपने घर मुजफ्फरनगर आ रहा था। जैसे ही पानीपत-खटीमा हाईवे पर गांव निराना के सामने पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चालक आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं सड़क पर गिरने से पत्नी और दो बच्चे भी घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल सफाई कर्मचारी की मौत

भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा निवासी सफाई कर्मचारी गजेंद्र शनिवार देर शाम गांव बेलड़ा से रात की ड्यूटी पर भोपा गंग नहर पुल पर जा रहा था। गंग नहर पटरी पर सड़क के बीच में खड़े पुराल से लदे ट्रैक्टर ट्राली से बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें वह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को भोपा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से हालत गंभीर के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार सुबह सफाई कर्मी की मौत हो गई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें