हादसे में बाइक सवार की मौत
खतौली। गांव भैंसी के पास किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार किया।
मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरी निवासी 28 वर्षीय आकाश पुत्र सुनील रविवार की शाम बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था। गांव भैंसी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल में पहुंचकर पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। अगर हेलमेट पहना होता तो शायद मृतक की जान बच जाती।