फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: राना स्टील में जीएसटी टीम पर हमले के मामले में सामने आई बड़ी खबर, कोर्ट से लगा झटका

Tue, 12 May 2026 08:06 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर स्थित राना स्टील पर जीएसटी टीम ने दिसंबर 2024 में छापा मारा था। यहां टीम पर हमला किया गया था। अब कोर्ट ने नासिर राना और उजेर बिस्मिल की जमानत अर्जी निरस्त कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ रोड स्थित राना स्टील पर हुए जीएसटी टीम पर हमले के मामले में दो आरोपियों का अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय-प्रथम के पीठासीन अधिकारी विष्णु चंद्र ने सुनवाई की।
विज्ञापन

 

पांच दिसंबर 2024 को राना स्टील पर जीएसटी टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की। इस दौरान टीम ने दीवार कूदकर भाग रहे पूर्व सांसद कादिर राना के बेटे शाह मोहम्मद को पकड़ लिया था। फैक्टरी कर्मचारियों और अन्य लोगों ने मेरठ की डीजीजीआई और जीएसटी टीम का घेराव कर धक्का-मुक्की की। पथराव कर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई। टीम के साथ बदसलूकी हुई। पुलिस ने मौके से पूर्व विधायक शाहनवाज राना समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
 

पूर्व विधायक को लंबे समय बाद जमानत मिली थी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी हैं। इस प्रकरण में आरोपी दिल्ली के शकरपुर निवासी नासिर राना के अलावा उजेर बिस्मिल की ओर से की अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की गई। अदालत ने दोनों के प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिए हैं।
 
विज्ञापन

यह पकड़ी गई थी गड़बड़ी
राना स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शाह मोहम्मद राना ने 150 से अधिक ट्रांजेक्शन और फर्जी बिलों के जरिये 26.41 करोड़ रुपये की कर चोरी की। माल एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) टीम को पता चला था कि जनवरी 2022 से जुलाई 2024 के बीच कंपनी ने अपने डीलर और रिटेलरों को फर्जी बिलों (इनवॉइस) की मदद से गुपचुप तरीके से माल बेचा। दस्तावेज और मोबाइल आदि से भी विभिन्न जानकारी जुटाई गईं। मौके से शाह मोहम्मद राना को गिरफ्तार किया गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें