फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: मशीन से होगी गन्ने की कटाई और छिलाई, किसान के खेत में हुआ ट्रायल, दंग रह गए देखने वाले

Mon, 22 Apr 2024 06:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

गन्ना छीलने के झंझट से किसानों को निजात मिलने वाली है। गन्ना छीलने वाली मशीन किसानों की समस्या को हल करने वाली है। मशीन से पहले गन्ना कटाई और फिर छिलाई होगी। मंसूरपुर चीनी मिल क्षेत्र के गांव बोपाड़ा में ट्रायल हुआ। इस दौरान किसान भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
गन्ना छीलने की मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेती में बढ़ते मशीनीकरण में एक कदम और आगे बढ़ने जा रहा है। किसानों के पास घटती मैन पावर के चलते अब मशीन से ही गन्ने की कटाई और छिलाई का कार्य किया जाएगा। यह मशीनें एक दिन में पांच सौ क्विंटल गन्ने की छिलाई कर सकती है। बोपाड़ा गांव में मशीन का ट्रायल देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

गन्ना छीलने की मशीन - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर शुगर मिल की ओर से सोमवार को गांव बोपाड़ा में खेतों से गन्ना काटकर छिलाई वाली मशीन का ट्रायल किया गया। गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि यह मशीन गन्ने को जड़ से काटकर अलग करती है। खेत से गन्ना काटने के बाद दूसरी मशीन में इससे अगोले को अलग किया जाता है। एक दिन में यह मशीन 500 क्विंटल गन्ने की कटाई कर सकती है।

यह भी पढ़ें: UP: सपा-बसपा के नेताओं का कद तय करेंगे मुस्लिम व दलित मतदाता, शाही ईदगाह से एलान के बाद बदला मुस्लिमों का रुख

 

गन्ना छीलने की मशीन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि अभी इस मशीन का ट्रायल चल रहा है, जल्द ही यह मार्केट में आ जाएगी। इस मशीन के आ जाने से किसानों को गन्ना कटाई और छिलाई करने वाले मजदूरों की समस्या नहीं रहेगी। ट्रायल के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, रविंद्र कुमार शर्मा, विकास कुमार, दिनेश कुमार, अनिल कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

गन्ना छीलने की मशीन - फोटो : अमर उजाला
इसलिए हो सकता है लाभ
इन मशीनों से आने वाले सालों में लाभ हो सकता है। असल में खेतों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों की संख्या में तेजी के साथ कमी आ रही है। घटती जोत के कारण किसानों का खेत से पलायन हुआ है। ऐसे में फसल कटाई के दौरान बड़ा संकट खड़ा हो जाता है।

गन्ना छीलने की मशीन - फोटो : अमर उजाला
किसान की पूरी निर्भरता मजदूरों पर होती है। महंगाई के कारण किसान खुद को फंसा महसूस करता है। ऐसे में आने वाले सालों में इस तरह की मशीनों का प्रयोग खेती को आसान बना सकता है। 

गन्ना छीलने की मशीन - फोटो : अमर उजाला
चारे वाले किसानों के लिए मुश्किल
मशीन एक दिन में करीब पांच सौ क्विंटल गन्ने की कटाई करती है। लेकिन जिले में पांच सौ क्विंटल की फसल वाले किसानों की संख्या कम हुई है। छोटी जोत के किसान रोजाना पशुओं के लिए चारे का इंतजाम करने के लिए धीरे-धीरे गन्ने की छिलाई करते हैं। ऐसे में छोटी जोत के किसानेां के लिए यह मशीन कितनी कारगर होती यह आने वाले समय में ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

गन्ना छीलने की मशीन - फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर को मंसूरपुर में किसान के खेत में इस मशीन का ट्रायल किया गया तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर मौजूद किसान अधिकारियों से इस मशीन की खूबियां पूछते नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें