उस पर मिले मोबाइल नंबर पर बात की तो उन्हें पैसा वापस कराने व शिकायत दर्ज कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया गया। इस नंबर के संचालक ने उनसे कई बार में 10 लाख 95 हजार रुपये ठग लिए। दो बार ठगी होने के बाद पीड़िता ने साइबर थाने आकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मोबाइल नंबर की जानकारी की तो पता चला कि पीड़िता व आरोपी व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर लगातार बात हुई है। इसके बाद आरोपी युवक बुलंदशहर के खुर्जा थाने के गांव गाउसपुर टेना निवासी पुष्पेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर उसका आइफोन बरामद किया। पूछताछ में उसने पूरी जानकारी दी। उसने पीड़िता को आश्वासन दिया था कि वह उनकी शिकायत दर्ज करा कर आरबीआई से सेटलमेंट कराकर पैसा भी वापस कराएगा।
आरोपी युवक पीड़िता को जाल में फंसा कर पैसा वसूलता रहा था। उसके मोबाइल के व्हाटसएप से जानकारी मिली है कि उनके खिलाफ अब से पहले दस और शिकायत हुई है। पीड़िता का पैसा एक नही, कई खाातों में गया है। इस पूरी चेन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
रकम को लेकर ठगों ने कई खातों में 104 ट्रांजेक्शन की है। गिरफ्तार ठग कक्षा बारह तक शिक्षित है। उसकी पत्नी ब्यूटी पॉर्लर चलाती है। उससे भी पूछताछ की गई है। आरोपी को चाइना के वीापीएन के माध्यम से कॉल डायवर्ट करने में भी महारथ हासिल है। महिला से ठगी रकम को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है।
फर्जी आइडी पर चला रहा था मोबाइल
गिरफ्तार आरोपी फर्जी आइडी पर सिम लेकर मोबाइल चला रहा था। आइडी अलीगढ़ निवासी किसी व्यक्ति के नाम पर है। आरोपी ने भी काफी समय पहले अलीगढ़ में अपने दो सिम दो-दो हजार में बेचे थे। इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।