बिजनौर जिले समेत पूरे उत्तर प्रदेश में आठ से 11 नवंबर तक रजिस्ट्री (उपनिबंधक) कार्यालयों में कोई भी कार्य नहीं होगा। इस अवधि में बैनामा, दस्तावेज़ पंजीकरण या किसी प्रकार की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह ठप रहेगी। शासन स्तर से सर्वर बदलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसके चलते ऑनलाइन सिस्टम चार दिन तक बंद रहेगा।