अस्पताल में भर्ती हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सक बोले- दोनों की हालत गंभीर
बताया गया कि महिला को मेरठ के मोदीपुरम स्थित फ्यूचर प्लस और युवक को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल के मैनेजर मनोज गोयल का कहना है कि युवक सुबोध की हालत गंभीर बनी हुई है। जहरीला पदार्थ खाने के बाद जहर पूरे शरीर में फैल चुका है। दो से तीन घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं। जान बचाने के लिए डॉक्टर प्रयास कर रहे हैं।
वहीं फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल के मैनेजर संजय नायक का कहना है कि घायल एएनएम के सर और हाथ पर कई जगह गंभीर वार किए गए हैं। सिर पर वार करने के चलते ब्लड काफी निकल गया है, जिस कारण से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को अलग-अलग अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां पर दोनों की ही हालत चिंताजनक बनी हुई है।