फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: आरोपी एजेंसी मालकिन गिरफ्तार, बेटे की तलाश, BKU के युवा जिलाध्यक्ष से 79 लाख हड़पने का है मामला

Mon, 31 Oct 2022 10:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

BKU के युवा जिलाध्यक्ष से हुई 79 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी एजेंसी मालकिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी उसके बेटे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम के साथ गैस एजेंसी के नाम पर धोखाधड़ी करके 79 लाख रुपये हड़पने के मामले में नामजद मुख्य आरोपी एजेंसी मालकिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में रतनपुरी निवासी भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष कपिल सोम से गैस एजेंसी देने के नाम पर एजेंसी मालकिन गढ़मुक्तेश्वर की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी मीनाक्षी तोमर व उसके पति हरि तोमर और बेटे विनीत कुमार ने 79 लाख 24 हजार रुपये हड़प लिए थे। रकम कपिल ने अपने और अपने भाई के बैंक खाते से ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा कपिल द्वारा करीब 24 लाख रुपये एजेंसी मालकिन मीनाक्षी उसके पति हरि तोमर और उसके पुत्र विनीत को नकद भी दिए गए थे। रुपये मिलने के बाद इन लोगों ने एजेंसी नाम करने से साफ इंकार कर दिया। जब रुपये वापसी की बात आयी, तो इन लोगों ने रुपये देने से भी साफ मना कर दिया।

यह भी पढ़ें: BIJNOR: गांव में अचानक हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप, देखने वालों की जुटी भीड़, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अप्रैल को मीनाक्षी तोमर, उसके पति हरि तोमर और पुत्र विनीत कुमार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि जिस गैस गोदाम का इन लोगों ने कपिल सोम के नाम बैनामा किया था, उस गोदाम पर बैंक का लोन बकाया था। जिस कारण इस मामले में अतिरिक्त धारा भी बढ़ाई गई थी। पुलिस ने  22 जून को आरोपी हरि तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 18 अक्तूबर को ही पुलिस ने फरार आरोपियों के पैतृक घर पर धारा 82 के तहत कुर्की नोटिस चस्पा किए थे। सोमवार को रतनपुरी पुलिस ने नामजद एजेंसी मालकिन मीनाक्षी तोमर को गिरफ्तार किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें