फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों देखा हाल: ताश की पत्तों की तरह ढह गई इमारत, खौफनाक था मंजर., मजदूरों ने सुनाई आपबीती, बताई हादसे वजह

Sun, 14 Apr 2024 09:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
हादसे के बाद मौके पर बचाव कार्य - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के जानसठ में हुए भीषण हादसे में एक मजूदर की मौत हो गई, जबकि तकरीबन 25 जिंदगियां मलबे में दब गईं। छह मजदूरों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरेली के संतोष और कृष्णपाल की आंखों में अब तक भी हादसे का खौफ तैर रहा है।

कुछ देर तक सुन्न हो गया दिमाग
दोनों कहते हैं कि भगवान का शुक्र है कि वे बाल-बाल बच गए। हमने अपनी आंखों से दुकानों को नीचे धंसते और लिंटर गिरते देखा। खूब शोर मचाया। लिंटर गिरा तो हमारे होश उड़ गए। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। कई मिनट तक दिमाग सुन्न सा हो गया, किसी को यह नहीं सूझा कि क्या करें। फिर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में यहां मदद करने वालों की भी भीड़ जमा हो गई।
 
विज्ञापन

2 of 6
हादसे में घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला
बरेली के रहने वाले कृष्णपाल ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि चिनाई के लिए सीमेंट का मसाला बनाने के लिए वह दुकानों से बाहर निकलकर आया था। उसके पीछे संतोष भी लघुशंका करने आ गया। मसाला बनाने के दौरान मैने सिर उठाया तो दुकानें धंसती सी दिखी। खतरे का आभास हुआ।
विज्ञापन

3 of 6
हादसे में बाल बाल बचे संतोष व कृष्णपाल - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान हम दोनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दुकानों के बाहर खड़ा एक-दो मजदूर हमारी आवाज सुनकर भाग गया। कुछ ही सेकेंड में लिंटर नीचे पड़ा था। धम से एक आवाज आई और हमारे होश उड़ गए। समझ ही नहीं आया कि क्या करें। अपने साथियों की चिंता हुई। हमारा तो दिल बैठ गया।

4 of 6
मलबा हटाती हाईड्रा - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर चल रहे रोलर की लग रही थी दलक
दोनों मजदूरों ने बताया कि लिंटर उठ चुका था। रविवार को चिनाई का काम चल रहा था। पास ही हाईवे पर चल रहे रोलर की दलक दिन में कई बाहर महसूस हुई। यही लग रहा है कि दलक के कारण दुकानों का लिंटर गिर गया।
विज्ञापन

5 of 6
हादसे में घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला
जानसठ क्षेत्र के तालडा मोड़ पर दुकानों का लिंटर गिरने से हुए हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया। एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम को मौके पर भेजा गया। एसीएमओ के अलावा खतौली और जानसठ सीएचसी से चिकित्सक पहुंचे। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल और जानसठ  के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। टीम अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अरविंद मलप्पा बांगरी, डीएम मुजफ्फरनगर - फोटो : अमर उजाला
जिले की सभी एंबुलेंस अलर्ट मोड पर, डीएम व मुख्य चिकित्सका अधिकारी मौके पर
पानीपत-खटीमा मार्ग स्थित तालड़ा मोड पर शाम करीब पांच बजे बड़ा हादसा हो गया। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने जिला चिकित्सालय, जानसठ और खतौली सीएचसी के साथ-साथ सभी एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर कर दिया। मौके पर तुरंत ही 108 व 102 की 20 एंबुलेंस को भेजा गया। घायलों को मलबे से बाहर निकाने के बाद जानसठ सीएचसी ले जाया गया। इनमें तीन घायलों को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें