मुजफ्फरनगर जिले में कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है। एक महिला समेत दो संक्रमिक मरीजों की मौत हो गई, जबकि शनिवार को 630 नए संक्रमित मिले है। इनमें शहर में 374 और देहात में 256 मरीज पाए गए है। 152 मरीज ठीक भी हुए, फिर से जिले में मरीज बढ़ कर 4355 हो गए है।
कार्यवाहक सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में बनाए गए कोविड अस्पताल में दो मरीजों की मृत्यु हो गई। नरा गांव निवासी 57 साल के ग्रामीणों को 12 अप्रैल को संक्रमित होने पर अस्तपाल में भर्ती कराया था, जबकि किनौनी गांव की 55 साल की महिला को 21 अप्रैल में भर्ती कराया गया था, जहां पर दोनों की मौत हो गई। जनपद में अब तक 152 मरीजो की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को 630 नए मरीज मिले है। शहर में सबसे ज्यादा 374 मरीज मिले है। शहर से सटे क्षेत्र में 56, बघरा ब्लॉक क्षेत्र में 28, बुढ़ाना में 19, चरथावल में 14, जानसठ में 11, खतौली में 78, मोरना में एक, पुरकाजी में 22, शाहपुर क्षेत्र में 27 मरीज पाए गए है।
उन्होंने बताया कि शहर में सिविल लाइन में 26, जाट कालोनी में 13, सरकुलर रोडपर 15, नई मंडी में 29, गांधी कालोनी में 17, रामपुरी में 16, आर्यपुरी में 11, भरतिया कालोनी में 11, कृष्णापुरी में 14, रामपुरी में 15, इंदिरा कालोनी में 11, अग्रसेन विहार में 5, आनंदपुरी में पांच, बचन सिंह कालोनी में 12, गंगा विहार में नौ, गऊशाला में सात, बरला में आठ, बुढाना में, बघरा में 12, खतौली नगर में 57 मरीज मिले है। अब तक जिले में 14945 मरीज मिल चुके है, जिनमें से 10438 मरीज ठीक हुए है। अभी भी 4355 मरीजों का उपचार चल रहा है।