मुजफ्फरनगर में एसबीआई में रुपये जमा कराने आए एक व्यक्ति ने अचानक रुपये गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस जांच में जुटी थी। गुरुवार को पुलिस ने चार महिलाओं के गैंग को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर मेें पुलिस ने बैंकों के आसपास घूमकर लोगों के बैग या जेब से रुपये साफ करने वाली चार महिलाओं का गैंग पकड़ा है। आरोपी महिलाएं मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जाटखेड़ी गांव की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि भौराकलां थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर राय सिंह निवासी ब्रजेश कुमार शर्मा 25 मार्च को भौराकलां एसबीआई में रुपये जमा कराने आए थे। इसी दौरान थैले से रुपये चोरी हो गए।
आरोपी गौरी, सोनिका, कल्लो और नेहा ने वारदात स्वीकार की है। आरोपियों के पास से करीब 41 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। ये महिलाएं बैंकों के आसपास लोगों को निशाना बनाती थीं। पुलिस उनके अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।