फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिल खारिज रजिस्टर में डीएम को मिली खामी

Fri, 01 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। तहसील में निरीक्षण के दौरान दाखिल खारिज रजिस्टर में त्रुटि मिलने पर डीएम निखिल चंद्र शुक्ल ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने रजिस्ट्रार कानून को रजिस्टर का अवलोकन कर हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीएम निखिल चंद्र शुक्ल शाम करीब साढे़ तीन बजे तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे। रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में दाखिल खारिज रजिस्टर में त्रुटि मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए आके बाबू को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार  को कोर्ट में बैठने का समय निर्धारित करने का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

पुराने भूमि विवाद को शीघ्र निपटाने, सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटवाने निर्देश के साथ ही क्षतिपूर्ति रजिस्टर तथा 122 बी के मामलों की जानकारी ली। कंप्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान स्टेशनरी, फोटो कॉपी तथा खानपान के लिए एसडीएम को दुकानों की व्यवस्था कराने को कहा।
विज्ञापन


साथ ही आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्रों को शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। संग्रह अमीनों को राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा मानक पूरा नहीं करने वाले अमीनों को हटाए जाने के निर्देश एसडीएम को दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम डॉ. वैभव कुमार शर्मा, तहसीलदार सतीश कशवाह, नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें