फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एसओ के पिस्टल तानने वाले ककरौली में बंट गए मुस्लिम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मतदान के दिन एसओ राजीव शर्मा के पिस्टल तानने के प्रकरण से देश-विदेश में सुर्खियां बटोरने वाले ककरौली में मुस्लिम मतदाता बंट गए। दिलचस्प बात यह है कि अपने ही गढ़ में सपा सिर्फ रालोद पर 218 की बढ़त बना सकी। एआईएमआईएम के अरशद राना ने 922 वोट हासिल कर सपा के मतों में बड़ी सेंधमारी कर दी।
विज्ञापन

मतदान के दिन ककरौली में सपा और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए थे। बाद में पुलिस पर पथराव हुआ। एसओ ककरौली के महिलाओं पर पिस्टल तानने का वीडियो वायरल होते ही मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। नतीजों में रालोद की मिथलेश पाल अब मीरापुर से विधायक बन चुकी है। सपा का गढ़ माने जाने वाली ककरौली में रालोद और एआईएमआईएम ने खूब सेंधमारी की। सपा को 1638, रालोद को 1420, आसपा को 301 और एआईएमआईएम के अरशद राना को गांव में 922 वोट मिले। साफ है कि ओवैसी की पार्टी ने यहां सपा के मतों में सेंधमारी की। जबकि रालोद भी मतों में बंटवारा करने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें