सलमान की फाइल फोटो और गिरफ्तार पत्नी।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के बाद अब मुजफ्फरनगर में पति की हत्या करने के मामले में पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। शहर कोतवाली की एक कॉलोनी में रहने वाले सलमान की हत्या उसकी पत्नी ने ही दुपट्टे से गला घोंटकर की थी। पत्नी ने दूसरे लोगों से संबंध बनवाने से परेशान होकर कोल्डड्रिंक में नशीली गोली खिलाने के बाद पति की हत्या करना बताया। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सलमान हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में सलमान अपनी पत्नी, चार साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार रात उसकी मौत हुई थी। इस मामले में सलमान के भाई ने भाभी पर ही हत्या करने का आरोप लगाया था।
पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति दूसरों के साथ संबंध बनवाता था। साथ ही अनैतिक धंधे के लिए उसे दूर तक ले गया था। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी बनाकर भेजता था। इस सबसे वह परेशान हो गई थी। पति से छुटकारा पाने के लिए ही घटना को अंजाम दिया।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने महिला की निशानदेही पर नशे की गोलियां और हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद किया है। इस दौरान सीओ सिटी राजू साव, शहर कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया मौजूद रहे।
इस तरह बनाई थी योजना
महिला ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन पति को झांसे में लेकर नशीली गोलियां मंगाईं। इसके बाद रात में उसे कोल्डड्रिंक में तीन गोली डालकर पिला दीं। नशा होने लगा तो मकान में ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सुला दिया। बाद में दुपट्टे से पति का गला घोंट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद गली में खड़े दो युवकों को पति को हार्ट अटैक आना बताया और जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने मृतक के गले पर निशान देखा, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।
ये भी देखें...
Bijnor: हीमपुर दीपा की प्रधान को धक्का देकर गिराया, पति को डंडों से पीटा, मारपीट की वीडियो वायरल