फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का तमंचा ही बना बेटी का काल

Thu, 11 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। मासूम बच्ची की गोली लगने से हुई मौत का पुलिस ने खुलासा करते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी तमंचा लेकर बिस्तर पर सो रहा था। करवट बदलने के दौरान अचानक चली गोली से बच्ची की मौत हो गई था। घटना को छिपाने के लिए आरोपी के भाई ने बदमाशों पर बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


गांव जौला में चार फरवरी की सुबह करीब पांच बजे गोली लगने से इसरार की दो वर्ष की बेटी जुलेखा की मौत हो गई थी। मृतक बच्ची के पिता इसरार के भाई सिराज ने चार बदमाशों के खिलाफ गोली मारकर भागने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक अरुण त्यागी ने बताया कि यह घटना पहले ही संदिग्ध लग रही थी। बालिका की रजाई में ऊपर से गोली लगने का कोई निशान नहीं था।

जांच अधिकारी ने बताया कि विवेचना तथा घटनास्थल पर मिले सबूतों के आधार पर उन्होंने बृहस्पतिवार को इसरार को घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि घर गांव के बाहर होने के कारण बदमाशों के डर से वह घर में तमंचा रखता था।
विज्ञापन


घटना वाले दिन भी वह लोडेड तमंचा लेकर जुलेखा के साथ सो रहा था। इसी दौरान करवट बदलने पर तमंचे का ट्रीगर दब गया और गोली जुलेखा को लग गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। अपराध को छिपाने के लिए परिजनों तथा पड़ोसियों ने पुलिस को बदमाशों द्वारा गोली मारने की सूचना दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने इसरार की निशानदेही पर तमंचा सत्तार के खेत से बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्यारोपी पिता को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें