फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हत्या का मामला आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- रैदासपुरी निवासी मोनू की मौत का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रैदासपुरी निवासी मोनू की हत्या के मामले को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में पुलिस ने दर्ज किया है। सिविल लाइन थाने में परिजनों ने पुत्रवधू व उसके चार परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।
सिविल लाइन थाने के मोहल्ला रैदासपुरी का मूल निवासी मोनू अपनी पत्नी पूजा के साथ पास में मोहल्ला रैदासपुरी में किराए पर रहता था। छह जून की रात में दंपती में विवाद हुआ तो युवक ने जहर खा लिया था। उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने पुत्रवधू पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। शव घर आने पर दोनों पक्ष के लोगों में धक्का-मुक्की व मारपीट भी हुई थी। परिजनों ने पुत्रवधू , उसके पिता रामपाल, भाई अनिकेत, बहन पूनम व सुमन के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच पड़ताल में मामला आत्महत्या के लिए उकसाने का आया तो पुलिस ने हत्या की धारा को हटाकर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा लगाते हुए कार्रवाई शुरू की है। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा का कहना है कि अभी इस मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें