फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बकायदार किसान को पकड़ते ही बिगड़ी हालत, छोड़ कर भागे तहसील कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसान ने अमीन पर 50 हजार रुपये लेकर रसीद नहीं देने का लगाया आरोप
विज्ञापन

- किसान को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव तुलसीपुर में बकायादार किसान को जैसे ही तहसील कर्मियों ने पकड़ा, तभी उसकी हालत बिगड़ गई। यह देखकर तहसील कर्मी उसे छोड़ कर भाग गए। किसान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। किसान ने अमीन पर 50 हजार रुपये लेकर रसीद नहीं देने का आरोप लगाया है।

गांव तुलसीपुर निवासी भंवर सिंह ने कृषि भूमि पर लोन लिया था। इसकी आरसी कट गई थी। बकाया ऋण जमा नहीं करने पर अमीन बबलू उर्फ सरदार सिंह तहसील कर्मियों के साथ गांव में पहुंचे तथा किसान भंवर सिंह को पकड़ कर गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन

इसी बीच किसान की हालत बिगड़ गई। यह देखकर तहसील कर्मियों की टीम ने किसान को नीचे उतारा और उसे छोड़ कर चली गई। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने किसान को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
परिजनों ने बताया कि उसे दिल का दौरा पड़ा था। वह दिल की बीमारी से ग्रसित है। किसान ने दो दिन पूर्व डीएम को प्रार्थना पत्र देकर अमीन पर 50 हजार रुपये लेकर रसीद नहीं देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि बकायादार किसान को नोटिस दिया गया था। इसके बाद उनका वारंट जारी हुआ था। वारंट पर टीम पकड़ने गई थी। अमीन पर लगाए जा रहे आरोप की जांच की जाएगी। दोषी मिलने पर अमीन के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें