फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आठ वर्ष से फरार हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने वारंट जारी होने पर आठ वर्ष बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है जबकि एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है।
विज्ञापन

गांव कासमपुर निवासी सुमित कुमार जनपद सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा गुर्जर में सहकारी समिति में नौकरी करता था। उसका नौकरी को लेकर प्रबंध समिति के साथ विवाद चल रहा था। उसका शव नौ सितंबर 2017 को कासमपुर के जंगल में पड़ा मिला था। मृतक के पिता ऋषिपाल ने समिति के छह लोगों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें दो आरोपियों की मौत हो चुकी है। एक आरोपी को पुलिस ने दो सप्ताह पूर्व गिरफ्तार कर कोर्ट में किया था। शनिवार को सिकंदर निवासी नन्हेडा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारान को वारंट जारी होने पर गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें