फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंसिफ कोर्ट का जिला बार संघ के विरोध पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंसिफ कोर्ट का जिला बार संघ के विरोध पर रोष
विज्ञापन

जानसठ। मुंसिफ कोर्ट की स्थापना को लेकर मुजफ्फरनगर जिला बार संघ ने विरोध करना शुरू कर दिया है। जिसको लेकर जानसठ के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। अधिवक्ताओं ने न्यायालयों का बहिष्कार कर बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानसठ बार संघ के अधिवक्ताओं की ओर से कई वर्षों से मुंसिफ कोर्ट की स्थापना को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। हाईकोर्ट द्वारा मुंसिफ कोर्ट की स्थापना की अनुमति देने के बाद भी मामला शासन में विचाराधीन था। बार संघ के शासकीय अधिवक्ता सोनी गुर्जर पैरवी कर रहे थे। 20 फरवरी को प्रदेश के प्रमुख सचिव द्वारा मंजूरी देने के बाद मुंसिफ कोर्ट की स्थापना का रास्ता साफ हो गया। अब तहसील में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना का पत्र मिलते ही मुजफ्फरनगर जिला बार संघ विरोध करने लगी है। इससे जानसठ बार संघ के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। बुधवार को बार संघ के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए। जानसठ के बार संघ बाबूलाल हॉल में अधिवक्ताओं की बैठक में बार संघ अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, सचिव ज्ञानचंद सैनी, जावेद, दीपेश गुप्ता, अजादार हुसैन जैदी आदि ने कहा कि संविधान की भावना हमेशा पीड़ितों को सस्ता न्याय देने की होती है। सभी अधिवक्ताओं ने जिला बार संघ द्वारा मुंसिफ कोर्ट का विरोध करने पर रोष व्यक्त किया। बैठक में शशि सैनी, अरुण गर्ग, यशवंत कांबोज, प्रद्युम्न भेंटवाल, वेद प्रकाश सैनी, संजीव शर्मा, जितेंद्र, अजय पंत, पोदी सिंह कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें