फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आउटसोर्स कंपनी प्रिया एंटरप्राइजेज को पालिका का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहरी सफाई के लिए नगर पालिका में आउटसोर्स पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने कंपनी पर पीएफ का पैसा जमा नहीं कराने की बात कहते हुए नाराजगी जताई। हंगामा करते हुए ईओ पालिका पवन कुमार से शिकायत की गई। जिस पर उन्होंने आउटसोर्स कंपनी प्रिया एंटरप्राइजेज को नोटिस जारी कर संचालक को अगले मंगलवार को तलब किया।
नगर पालिका की ओर से शहरी सफाई के लिए 570 कर्मचारियों को आउटसोर्स पर रखा गया है। कर्मचारियों की शिकायत है कि कंपनी पीएफ का पैसा खातों में नहीं डाल रही। सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश उटवाल के नेतृत्व में आउटसोर्स कर्मचारी नगर पालिका पहुंचे। वहां उन्होंने पीएफ का पैसा खातों में नहीं डाले जाने और अगस्त माह का वेतन न आने पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने ईओ से मुलाकात कर उन्हें समस्या बताई। इस पर ईओ ने कंपनी के नाम नोटिस जारी कर अगले मंगलवार को संचालक को तलब किया। जबकि मोबाइल फोन पर भी कंपनी में वार्ता कर नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने पटल लिपिक संदीप कुमार को निर्देशित किया कि ईपीएफ जमा करने पर जो चालान कंपनी की ओर से दिए जा रहे हैं, उनका अवलोकन करें। कुछ कर्मचारियों के खातों को भी चेक कर देखें।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी नेता राजकुमार बेनीवाल ने बताया कि पूर्व में एक कंपनी सफाई कर्मचारियों के ईपीएफ का लाखों रुपया लेकर फरार हो चुकी है। जिस कारण कर्मचारियों को पुनरावृत्ति की आशंका है। सोनू बेनीवाल, मिलन कुमार, रमाकांत शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें