फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाकर्मी इंतजार की छत से गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका कर्मी इंतजार की छत से गिरकर मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के कर्मचारी इंतजार की किदवईनगर में छत से गिरकर मौत हो गई।
कर विभाग में कार्यरत कर्मचारी 52 वर्षीय इंतजार शुक्रवार की सुबह अपनी छत पर सफाई कर रहे थे। अचानक पैर फिसलकर वह दुमंजिले मकान से सीधे नीचे गिर गए, सिर के बल गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह जानकारी मिलते ही पालिका में शोक छा गया। दो मिनट के मौन धारण के बाद पालिका के दफ्तर बंद कर दिए गए। पालिका में पूर्ण अवकाश रहा। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कर्मचारी के निधन पर शोक जताया। कर्मचारी यूनियन के गोपाल त्यागी साथी कर्मचारियों के साथ मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

महान देशभक्त थे राधाकृष्णन
मुजफ्फरनगर। समाजसेवी सोमनाथ भाटिया ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन एक सच्चे देशभक्त थे। देश के राष्ट्रपति होते हुए भी वह अपना कर्तव्य कभी नहीं भूले। उनके अच्छे कार्यों के कारण ही पांच सितंबर को पूरा देश उन्हें याद करता है। उन्हीं की याद में शिक्षक दिवस का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें