डीएवी डिग्री कालेज में छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिगं करते कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीएवी कॉलेज में 80 परीक्षार्थियों ने नहीं दिया पेपर
मुजफ्फरनगर। शहर के डिग्री कॉलेजों में विवि की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत कराई जा रही है। कक्षों को एक पाली के बाद सैनिटाइज कराया जा रहा है। प्रवेश से पहले लाइन में परीक्षार्थियों को लगा कर थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। मास्क के बिना प्रवेश नहीं दिया जा रहा। कॉलेज गेट पर ही हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को बीए, बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षाएं हुई। डीएवी डिग्री कॉलेज में दोनों पालियों में 1784 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से 1694 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 80 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। एसडी डिग्री कॉलेज, चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज, जैन कन्या डिग्री कॉलेज, श्रीराम कॉलेज में भी कोविड के प्रोटोकॉल की परीक्षाएं कराई गई।
डीएवी डिग्री कालेज में सीट प्लान देखती छात्राओं ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR