फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के गरीब लोगों को पालिका मुहैया कराएगी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के गरीब लोगों को अब बीमार के लिए एंबुलेंस को नहीं भटकना पड़ेगा। गरीब लोगों को पालिका नि:शुल्क एंबुलेंस सुविधा देगी। नगर पालिका ने एक एंबुलेंस, एक अंतिम यात्रा वाहन और श्मशान घाट में शव रखने के लिए दो फ्रीजर खरीदने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

चेयरपर्सनप अंजू अग्रवाल शहर की जनता को पालिका की ओर से एंबुलेंस उपलब्ध कराने जा रहीं हैं। इसी सप्ताह पालिका बोर्ड की होने वाली बैठक में उन्होंने एंबुलेंस का प्रस्ताव तैयार कराया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह एंबुलेंस 22.50 लाख की आएगी। आम लोगों को डीजल के खर्च पर एंबुलेंस दी जाएगी। यदि कोई अत्यधिक गरीब है तो उसके लिए यह सुविधा नि:शुल्क होगी। इसी के साथ ही जनकपुरी श्मशान घाट के लिए दो फ्रीजर और एक अंतिम यात्रा वाहन खरीदने का निर्णय भी लिया गया है। यह प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में रखा जा रहा है। इस प्रस्ताव पर 42.50 लाख का खर्च आएगा। शहर में इस समय शव को सुरक्षित रखने के लिए कोई फ्रीजर नहीं है। पहली बार किसी श्मशान घाट में यह व्यवस्था की जा रही है।
गरीबों को मिलेगा लाभ
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि शहर के आम और गरीब आदमी से परेशानी के वक्त एंबुलेंस वाले मनमाना पैसा वसूलते हैं। गरीब आदमी इसमें टूट जाता है। हमने गरीब लोगों की इस पीड़ा को समझा है। इसे देखते हुए शहर की जनता के लिए पालिका एंबुलेंस खरीदेगी। यह प्रस्ताव बोर्ड बैठक में अहम प्रस्तावों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें