फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराएगी पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के 10 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के कार्य को बोर्ड की प्रत्याशा में चेयरपर्सन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस पर बोर्ड मीटिंग में मंजूरी के लिए प्रस्ताव लाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रस्ताव संख्या 443 के अनुसार शहर के 50 वार्डों को पांच जोन में विभाजित करते हुए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और यूजर चार्ज वसूलने के कार्य को बोर्ड बैठक में मंजूरी मिलेगी। इसमें 13 अप्रैल को दूसरी बार निविदा आमंत्रित की गई थी, लेकिन जोन एक के अंतर्गत 10 वार्डों, वार्ड संख्या 25, 11, 24, 32, 34, 19, 03, 07, 29 और 9 में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और यूजर चार्ज वसूलने के कार्य के लिए तीन निविदा प्राप्त हुई। इसके लिए मैसर्स राजेश कुमार कान्ट्रेक्टर को वित्तीय वर्ष 2021-22 में जोन एक के दस वार्डों में कार्य का ठेका 20 अप्रैल को चेयरपर्सन द्वारा स्वीकृत किया गया है। इसका अनुमोदन बोर्ड मीटिंग में किया जाएगा। शेष 40 वार्डों के लिए फिर से निविदा आमंत्रित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें