फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक विहार की जनसमस्याओं के निस्तारण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। अशोक विहार विकास समिति के पदाधिकारियों ने आवास विकास के अधिकारियों को जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए इनसे निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे में स्थित अशोक विहार कॉलोनी को मेरठ आवास विकास कार्यालय से जोड़ दिया गया है, लेकिन कॉलोनी में प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी के साथ ही सीवर व्यवस्था नाममात्र को ही है। इससे कॉलोनीवासी कई तरह की परेशानियों से रूबरू हो रहे हैं। शुक्रवार को मेरठ आवास विकास कार्यालय से अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता नीरज कुमार, अवर अभियंता अनिल गुप्ता, जूनियर अभियंता सुनील कुमार और सुपरवाइजर सुमित कुमार अशोक विहार कॉलोनी पहुंचे। कॉलोनी की समिति के अध्यक्ष सुधीश पुंडीर ने उन्हें विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए इनसे निजात दिलाने की मांग की। अधिकारियों को पूरी कॉलोनी का भ्रमण भी कराया गया, जिसके बाद उन्होंने जल्द समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान राकेश शर्मा, राहुल, सतेंद्र कुमार, देशराज, अश्वनी शर्मा, सत्येंद्र कुमार, हरिओम ठेकेदार, ब्रह्म सिंह, ओमपाल चौधरी, नीटू उपाध्याय, अमित उपाध्याय, दीनदयाल शर्मा, प्रदीप मास्टर, संजय चौहान, आकाश और ओंकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें