फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में पालिका को दो करोड़ का झटका

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर नगर पालिका कार्यालय। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लॉकडाउन में पालिका को दो करोड़ का झटका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस ने नगर पालिका को भी तगड़ा झटका दिया है। मार्च माह में लॉॅकडाउन के चलते लक्ष्य के सापेक्ष करीब दो करोड़ रुपये कम जमा हुए हैं। मार्च के अंतिम दिनों में ही ज्यादातर लोग गृहकर एवं जलकर जमा करते हैं, लेकिन इस बार लॉकडाउन में वसूली बेहद कम रही है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद में गृहकर, जलकर एवं जलमूल्य के अतिरिक्त अन्य कई मदों में राजस्व जमा होता है। वित्तीय वर्ष समाप्ति के समय ज्यादातर लोग टैक्स जमा करते हैं। सबसे ज्यादा राजस्व जमा मार्च के आखिरी सप्ताह में होता है, लेकिन इस बार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और 25 मार्च से लॉकडाउन लागू हो गया। इसका सीधा असर नगरपालिका की राजस्व वसूली पर गया है। इस वर्ष नगरपालिका की टैक्स वसूली का लक्ष्य 8.33 करोड़ रुपये का था लेकिन मात्र 6.25 करोड़ रुपये ही जमा हुए। यह लक्ष्य का 75 प्रतिशत है। पिछले वर्ष मार्च माह में 2.11 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में जमा हुए थे जबकि इस बार मात्र 32 लाख ही जमा हो पाए हैं। करनिर्धारण अधिकारी आरडी पोरवाल का कहना है कि लॉकडाउन के चलते इस बार टैक्स कम जमा हुआ है।
विज्ञापन

जमा हुए टैक्स की स्थिति (रुपये करोड़ में)
वार्षिक लक्ष्य प्राप्ति प्रतिशत
गृहकर 2.42 2.18 89.99
जलकर 2.26 2.15 94.86
जल मूल्य 1.02 1.07 105.50
अन्य 2.61 0.84 32.17
कुल 8.33 6.25 75.07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें