नगरपालिका बोर्ड की बैठक में एजेंडे में शामिल प्रस्ताव पर चर्चा करते सभासद
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। नगर में जल्द ही एक मीट मार्केट भी बनेगी। इसका एजेंडा शुक्रवार को पालिका बोर्ड की बैठक में कुछ सभासदों ने रखा। इस पर सहमति जताते हुए सभासदों ने पालिकाध्यक्ष को मीट लाइसेंसधारी विक्रेताओं से वार्ता करने को अधिकृत किया, ताकि एक राय बनाई जा सके।
पालिका सभागार में चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासदों से क्षेत्रों में विकास कार्यों के निर्माण के संबंध में प्रस्ताव मांगे। चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी ने बताया कि मोहल्ला कोहला बस्ती के नाले का डीपीआर तैयार कराया जा रहा है, इससे वहां की जलनिकासी की समस्या हल होगी। मोहल्ला नेचलगढ़ के नाले को भी अंडरग्राउंड निर्माण कराना स्वीकार किया है। इसके अलावा श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर मेला गेट का निर्माण कार्य के लिए रिवाइज एस्टिमेट बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के अनुपालन में मेन पावर के लिए भारत सरकार द्वारा विकसित गर्वमेंट ई-मार्केट प्लेस, जेम व्यवस्था लागू करने की व्यवस्था को भी सभासदों के अवलोकनार्थ रखा। इस मौके पर ईओ विनोद कुमार, सभासद शराफत मलिक, मनोज सिंघल, हाजी मुस्तकीम, विनय कुमार, डॉ. मो. वाजिद, विपिन गर्ग, डॉ. मो. असलम, शाहिद हसन, गजराज राणा, शाह फैसल, मो. आरिफ, समीर, आसिफ, विपिन भारतीय, वरीसा, शबाना महताब, रूखसाना, रुमा सय्यद, राबिया, शबाना, सुधा गांधी, दीपक त्यागी व मीनू कश्यप रहे।