महात्मा गांधी की वेशभूषा पहने बालक
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। आरके पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। वेशभूषा प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा पहनकर सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता में अनिकेत ने जवाहर लाल नेहरू, अनव व अभय ने महात्मा गांधी, छवि, आराध्या व अनामिका ने झांसी की रानी बनकर सबको आनंदित कर दिया। प्रधानाचार्य एके सिंह ने कहा कि त्योहार से बच्चों का नैतिक विकास होता है। इसलिए समय-समय पर इस तरह से आयोजन किए जाते हैं।
बच्चों ने क्रांतिकारियों का रूप धर किया मंत्रमुग्ध
छुटमलपुर के प्राथमिक स्कूल नंबर दो के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी के दीवानों के रूप धरकर देशभक्ति की छटा बिखेरी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने करते हुए 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को घरों पर ही मनाने का आह्वान किया गया। अध्यापिका अंजलि आर्य के निर्देशन में अंकित ने चंद्रशेखर आजाद की भूमिका निभाई। आरव, मोनी, अदीबा, जैद, मोसेह, अफजल, आरिफिया, तानिया, सुमैया, साहिल, वाहिद आदि बच्चों ने झांसी की रानी, भगत सिंह, सुभाष चंद बोस, राष्ट्र पिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री आदि का अभिनय कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर बच्चों के बीच स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन से संबंधित क्विज भी कराई गई। प्रधानाध्यापक कर्ण सिंह, कमलेश देवी, सोनिया, पूनम आदि का सहयोग रहा।
महात्मा गांधी की वेशभूषा में प्रस्तुति देता बालक- फोटो : DEVBAND
प्रस्तुति देती छात्रा- फोटो : DEVBAND
आरके पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा- फोटो : DEVBAND