फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पालिका अधिकारियों ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार से नगर में अतिक्रमण हटाने का अभियान भी चलेगा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर पालिका अधिकारियों ने पुलिस बल को साथ लेकर मोहल्ला काजियान और बालकराम के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटवाया। मंगलवार से नगर में अतिक्रमण हटाने का अभियान भी चलेगा।
मोहल्ला काजियान में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान कुछ लोगों ने इसकी शिकायत नगर पालिका ईओ से की थी, जिस पर ईओ राजीव कुमार ने नायब तहसीलदार राजीव त्यागी और पुलिस बल के साथ मोहल्ला काजियान में पहुंचे। नगर पालिका कर्मचारियों सड़क पर गिए गए अतिक्रमण को हटवाया। इसके बाद अतिक्रमण करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी। ईओ ने दुकानों के बाहर निकले चार फीट के टीन शैड को जेसीबी से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार से नगर में लाउडस्पीकर के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी अतिक्रमण न हटाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर में जीटी रोड समेत अन्य स्थानों पर मंगलवार से अतिक्रमण हटाए जाने का अभियान शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें