फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मां बोली, पिस्टल साफ करते समय बेटे को लगी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव सरनावली निवासी सीआरपीएफ के जवान अंकित मलिक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मां संतरेश ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि पिस्टल की सफाई करते समय गोली चल जाने से अंकित की मौत हो गई थी। उधर, पोस्टमार्टम के बाद जवान का शव गांव में पहुंचा। जवान के छह वर्षीय बेटे आर्यन ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

फुगाना थाना के गांव सरनावली निवासी प्रधान यशपाल मलिक का बेटा अंकित मलिक सीआरपीएफ का जवान था। बुधवार दोपहर के समय उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद जवान का शव उसके घर पहुंचा तो परिवार में शोक छा गया। अंकित की मां संतलेश व पत्नी दीपशिखा उर्फ पूजा का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। छह वर्षीय बेटे आर्यन ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। उधर, रालोद विधानमंडल दल के नेता रालोद विधायक राजपाल बालियान, पूर्व विधायक उमेश मलिक, रालोद नेता संदीप मलिक, देवेंद्र सिंह व रणवीर सिंह ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
वहीं जवान की माता संतरेश ने फुगाना थाने में तहरीर में बताया कि उसका बेटा अंकित दोपहर के समय घर की गैलरी में बैठा हुआ पिस्टल साफ कर रहा था। अचानक पिस्टल से चली गोली अंकित के सिर में लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। फुगाना के थानाध्यक्ष सत्यनारायण दहिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें