मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के हरिया खेड़ा गांव में अनुसूचित जाति की मां-बेटी घर में ही मृत हालात में मिली। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए।
विज्ञापन
एसपी क्राइम प्रशांत कुमार और सीओ गजेंद्र पाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूरे गांव में गम का माहौल बना हुआ है।
Trending Videos
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिया खेड़ा निवासी मजदूर विजयपाल (55) अपनी पत्नी मिथलेश (52), विवाहित पुत्री बबली (25) और अविवाहिता पुत्री मुकेश (23) के साथ सोमवार रात अपने घर में सोए थे।
मिथलेश अपनी बेटी मुकेश के साथ घर के बरामदे में सो रही थी, जबकि विजयपाल और बबली अलग-अलग कमरे में सोए हुए थे। मंगलवार सुबह विजयपाल ने अपनी पत्नी को जगाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं उठी। दोनों अपनी-अपनी चारपाई पर मृत हालत में पड़ी थी। रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
एसपी क्राइम प्रशांत कुमार व सीओ गजेंद्र पाल ने जांच की। डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। सीओ ने बताया कि मृतकाें के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। अभी तक तहरीर भी ही मिली है।